अतिक्रमण करने वालों से नगरपालिका सीएमओ करें वसूली: हरदा कलेक्टर | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​अतिक्रमण करने वालों से नगरपालिका सीएमओ करें वसूली: हरदा कलेक्टर | New India Timesकलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने नगरपालिका सीएमओ दिनेश मिश्रा को निर्देश दिए हैं कि नगर के व्यवसायिक क्षेत्र में पीली लाइन डालकर हद निर्धारित करें। इसके साथ ही हद से बाहर जितने भी क्षेत्र में व्यवसाइयों द्वारा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं उतने क्षेत्र का पिछले एक साल का बकाया निर्धारित कर किराया राशि वसूली का नोटिस भेज वसूली की जाए। किसी भी सूरत में व्यवसाइयों को अपनी हद से बाहर जाकर व्यवसाय करने की अनुमति नहीं दी जाए। सुधार नहीं होने की दशा में इस व्यवसायी की संपत्ति कर पंजी में प्रविष्टी की जाए तदनुसार निरंतर वसूली करें और अस्थाई अवैध निर्माण मानकर जप्ती की कार्यवाही करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version