मेट्रीमोनियल साईट पर अगर कोई व्यक्ति खुद को एनआरआई बताकर पैसों को भेजने या मंगवाने की बात करता है तो रहें सावधान वरना हो जायेंगे ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मेट्रीमोनियल साईट पर अगर कोई व्यक्ति खुद को एनआरआई बताकर पैसों को भेजने या मंगवाने की बात करता है तो रहें सावधान वरना हो जायेंगे ठगी का शिकार | New India Times

वर्तामान में सायबर ठगो द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हाईप्रोफाइल लोगों के फोटो लगाकर दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की जाती है और बाद में बिजनेस में इनवेस्ट करने के नाम पर कस्टम अधिकारी बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है। ऐसे ही एक मामला भोपाल में रहने वाली एक महिला के साथ पेश आया है। जहां पहले महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की गई बाद में बिज़नेस में इन्वेस्ट के नाम पर लगभभ 22 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एनालिसिस से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फरियादी के साथ धोखाधडी करने वाले नाईजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है ।ऐसे में भोपाल पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुऐ लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी अनजान वयक्ति की रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
अगर सामने वाला व्यक्ति आपको कोई लुभावना आफर देता है तो उसे स्वीकार न करें।
किसी भी व्यक्ति को सोशल साईट पर फ्रेंड बनाने से पहले उसकी वास्विकता की परख करें अगर आपको जरा भी संदेह होता है तो उसे दोस्त न बनाएं।
मेट्रीमोनियल साईट पर अगर कोई व्यक्ति खुद को एनआरआई बताकर पैसों को भेजने या मंगवाने की बात करता है तो तुरंत सतर्क हो जावें। सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर
9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version