मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, लखनऊ/बुरहानपुर, NIT:

अपने सृजन के माध्यम से संपूर्ण भारत में बुरहानपुर का नाम रोशन करने वाले नगर के प्रख्यात शायर, लेखक एवं मुमताज महल फेस्टिवल के सह संयोजक डॉक्टर वासिफ यार को उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए तहज़ीब (संस्कृति) के लिए भारत में प्रसिद्ध शहर लखनऊ में आसिम मलीहाबादी के निवास पर सिराज वली ख़ान की सरपरस्ती में और डाक्टर अस्मत मलीहाबादी की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में फ़कीर मोहम्मद गोया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर जुबेरी ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की थी। इस अवसर पर आयोजित काव्य संगोष्ठी में डॉक्टर वासिफ़ यार खान के अलावा सिराजुद्दीन सैफ़, खालिद सिद्दीक़ी सबरहदी, डॉक्टर हारून रशीद, शकील गयावी, तनवीर नगरवरी, आसिम मलीहाबादी, मोईद रेहबर लखनवी, डॉक्टर मंसूर हसन खान, तारिक सखा लखनवी, मोहम्मद अली अल्वी,अंज अबर, मोहम्मद ताहा, श्रुति भट्टाचार्य, डी फैज़ खान, हशीम फारूकी, कामीश नूर, डॉक्टर मंसूर अहमद खान आदि ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया। अंत में आयोजक आसिम मलीहाबादी ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। सम्मान पाने वाले डॉक्टर वासिफ यार ख़ान ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले सभी आयोजकों, व्यवस्थापकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
