लगातार हो रही कटान से सैकड़ों घर घाघरा नदी में समाहित | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

लगातार हो रही कटान से सैकड़ों घर घाघरा नदी में समाहित | New India Times

बहराइच जिला के तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा जो घाघरा नदी के समीप बसा हुआ है, इस ग्राम पंचायत में दर्जनों पूर्वी पुरवा सम्मिलित हैं इसी ग्राम पंचायत के खैरीगौढी, भजरे पुरवा, पलटूराम पुरवा, दौबा, मेवालाल पुरवा, भिनगा बाबा पुरवा जो घाघरा नदी के कटान से काफी प्रभावित हैं, इसमें सैकड़ों घर कट कर नदी में समाहित हो चुके हैं फिर भी मौके पर किसी भी प्रकार की कोई सहायता एवं सुविधा इन्हें नसीब नहीं है।

लगातार हो रही कटान से सैकड़ों घर घाघरा नदी में समाहित | New India Times

मेवा लाल पुरवा में रामखेलावन का आवास सहित पूरा घर घाघरा में प्रभावित हो चुका है अपने ही हाथों से अपने आशियाने पर हथोड़ा चलाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण। मेवालाल पुरवा में प्राथमिक विद्यालय नदी के जद में आने के लिए तैयार है, मात्र 15 से 20 मीटर की दूरी शेष है, इन पूर्वी पूर्वो को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की लगभग 1.5 किलोमीटर रोड गायब हो चुकी है. कटान प्रभावित ग्रामीण खुले आसमान के नीचे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटान निरंतर जारी है, खेती की जमीन सैकड़ों बीघा खत्म हो चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version