आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

प्रेम के सागर भगवान श्री कृष्ण के दिल की धड़कन एवं पूरी दुनिया को सच्चे प्रेम की हकीकत दिखाने वाली मां राधा रानी जी का जन्मोत्सव मौ नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. हर्ष रेडीमेड के मालिक सुनील शर्मा उर्फ डोली शर्मा के द्वारा 6 वर्ष से हर वर्ष यह कार्यक्रम मनाया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधा रानी महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें जो कहानी सामने आई है वह बड़ी अजीबो-गरीब है जिसे आर्टिकल के द्वारा सुनील शर्मा ने बताया कि आज से कई साल पहले हमारे घर की हालत बड़ी ही कमजोर और गमगीन थी फिर अचानक हमें एक बच्ची मिली जिसका नाम ज्योति है राधा रानी की कृपा से उसके बाद हमारे घर की सारी परेशानियां खत्म होती चली गई जिसे हमने राधा रानी की कृपा समझ लिया और ज्योति को ही कृपा का जरिया समझ लिया इसलिए हमारा पूरा घर राधारानी जन्मोत्सव हर साल मनाता है शर्मा ने बताया नगर के लोगो का भी इसमें हमें पूरा सहयोग मिलता है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री रामदास महाराज दंदरौआ सरकार एवं बिंद्राबन की मशहूर भजन गायिका दीप्ति जी एवं भजन गायक बरुआ जी वृंदावन एवं नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त पार्षद गण एवं नगर के गण मान्य नागरिक एवं समाजसेवी अब्दुल हमीद वा सभी पत्रकार बंधु एवं नगर वासियों का कार्यक्रम में पूरा सहयोग रहा.
