पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लालबाग परिसर धार में अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण तथा आगामी समय में भोपाल में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और वर्तमान में पुराने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में जो परेशानी होने पर व गतवर्ष का किसी ब्लॉक में मानदेय भुगतान नहीं होना आदि विषयों पर सहायक आयुक्त मैडम सुप्रिया बिसेन को ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धार जिले का संघ आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले आगामी सभी कार्यक्रम करेंगे व संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाखन चन्देल, महासचिव जी. सी. गंगावाल, रतनलाल मारू, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, सचिन प्रजापत तिरला ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मांडलिक सर, उमरबन ब्लॉक अध्यक्ष लीलाधर हरोरे, गोकुल चंदेल, आनंद पिपलाज, किरण साहु आदि अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
