अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महान अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद की जयन्ती पर उनके वीर कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान शहर के कई कांग्रेसी एवं समाज सेवी लोगों ने बढ़ चढ़ कर इस कर श्रधांजलि दी। इस मौके पर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, कांग्रेस नेत्री श्रीमती एस० नोमान, प्रदेश संगठन मंत्री अरविन्द वशिष्ठ, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ० सुनील तिवारी नोमान एवं युवा हैदर अली उर्फ राजू इत्यादि मौजूद रहे।
