भोपाल मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले मण्डल के 37 स्टेशनों पर 'स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट' की नियुक्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले मण्डल के 37 स्टेशनों पर 'स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट' की नियुक्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन | New India Times

भोपाल मंडल द्वारा भोपाल मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले 37 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो दिनांक 05.09.2022 के 15.00 बजे से पूर्व तक स्वीकार किये जायेंगे।
इन स्टेशनों में शिवपुरी, सांची, मंडीबामोरा, व्यावरा-राजगढ़, छनेरा, खिरकिया, मंडीदीप, मुंगावली, शाजापुर, टिमरनी, पचोर रोड, चाचौड़ा बीनागंज, बीड़, गुलाबगंज, ओबेदुल्लागंज, तलवड़िया, कुंभराज, कोलारस, सारंगपुर, बरखेड़ा, बदरवास, भिरंगी, बरुद, चारखेड़ा खुर्द, चारखेड़ा, धरमकुंडी, डोलरिया, कुरवाई केथोरा, महादेवखेड़ी, मिसरोद, मथेला, पलासनेर, पगढाल, पॉवारखेड़ा, सुरगावं बंजारी, सुमेर एवं सूखीसेवनियाँ शामिल हैं।
इन सभी स्टेशनों में रेल प्रशासन द्वारा तय किये गए समय के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एस.टी.बी.ए.) की नियुक्ति की जाएगी। चुने गए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट स्टेशन पर यात्रियों को अनारक्षित यात्रा टिकट (यूटीएस), प्लेटफॉर्म टिकट एवं सीजन टिकट सहित सभी प्रकार के गैर रियायती अनारक्षित टिकट जारी जर सकेंगे तथा स्टेशन मास्टर के अनुमोदन के पश्चात रियायती अनारक्षित टिकट भी जारी कर सकेंगे।
इस योजना से सम्बंधित पूर्ण विवरण आवेदन पत्र का प्रारूप, योग्यता एवं शर्तें आदि की जानकारी के लिए वेबसाइट www. wcr. indianrailways. gov.in पर जाकर सर्च कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version