रहीम शेरानी/ राजा मानसिंग, मेघनगर/झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्टीय खेल दिवस पर खेल कुद प्रतियोगिता में प्रतिभा शाली छात्राओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में अपने गुर दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर अपने सामने वाले को पटकनी दी.

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जी एस देवहरे, प्रभारी प्राचार्य जनाब फिरोज़ खान, वरिष्ठ शिक्षक लालचंद वसुनिया, खेल शिक्षक जोसफ मावी, शिक्षक अमर सींग नायक, मंगलसिंग गणावा, दिनेश कुमार दिवाकर, खेल युवा कल्याण विभाग से कु, प्रिया हटीला, शान्ति भाबोर, पुजा मेडम, अनिता मेडम, ललीता हरवाल, छात्रा परिषद सचिव कु, गायत्री परमार, लेखापाल दिलीप ठाकुर, क़िडा सचिव कु भार्गवी हाडा आदि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्टाफ़ उपस्थित था।
