डीबी-मॉल में मुस्लिम कर्मचारियों के नमाज़ पढ़ने पर आपत्ति जताकर विरोध करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में अशांति फैलने के खिलाफ A.I.M.I.M ने किया शांति प्रदर्शन | New India Times

शेख़ नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

डीबी-मॉल में मुस्लिम कर्मचारियों के नमाज़ पढ़ने पर आपत्ति जताकर विरोध करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में अशांति फैलने के खिलाफ A.I.M.I.M ने किया शांति प्रदर्शन | New India Times

AIMIM मध्य प्रदेश के नेता क़ाज़ी अनस अली के नेतृत्व में आल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन भोपाल के कार्यकर्ताओं ने आज बोर्ड-ऑफिस स्थित डीबी-मॉल पहुंच कर अपना विरोध जताया. कल शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा डीबी- मॉल पहुंच कर वहां पर नमाज़ अदा करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों पर आपत्ति जताते हुए शहर का आपसी भाई चारे और सौहार्द का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

AIMIM के नेता काज़ी अनस अली ने बताया की कल शनिवार को बजरंग-दल के कार्यकर्ताओं ने डीबी-मॉल के मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा मॉल के एक कोने में नमाज़ पढ़ने पर आपत्ति जताई थी और नमाज़ के विरोध स्वरूप डीबी-मॉल में भजन-कीर्तन करने लगे थे। काज़ी अनस अली ने आगे कहा की जब मॉल के मालिक को वहाँ के और हिन्दू कर्मचारियों को मॉल में आने वाले हर समुदाय के लोगो को और आसपास के रहने वालों को कोई परेशानी नही है तो ये बजरंग-दल के लोगो को क्यों परेशानी हो रही है इसी के मद्देनजर आज हम डीबी-मॉल के बाहर बजरंग-दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई नमाज़ पर आपत्ति के खिलाफ यहाँ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे है एवं बजरंग-दल के कार्यकर्ताओं पर भोपाल शहर की शांति-व्यवस्था एवं गंगा-जमुना की तहज़ीब और आपसी सद्भावना के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने की घोर निंदा करते है एवं मध्यप्रदेश की शिवराज-सरकार से माँग करते है आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करें।

इस मौके पर AIMIM भोपाल के वरिष्ट नेता मुजाहिद अली खान, शोएब पठान, नईम अहमद, ताहीर अनवर, आसिफ अली, शेरू भाई, मौलाना सलीम, फारुख भाई और नईम सिद्दीकी के साथ ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version