रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राज्य मंत्री, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन विभाग एवं प्रभारी मंत्री इन्दरसिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में पीआईयू विभाग द्वारा नव निर्मित तहसील भवन कार्यालय जिसकी लागत राशि 563.00 लाख है का लोकार्पण विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले आप तहसील कार्यालय जाते थे तो न पानी पीने की व्यवस्था थी और ना ही बैठने की मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नए तहसील भवन बनाने की स्वीकृति देकर पूनित कार्य किया है।
इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के 60 गावों के लोगो को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जिसमें नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण का निपटारा एवं न्याय प्राप्त होगा।
जैसा भव्य भवन बना है, मेरी आशा है कि लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। रामा तहसील के लोकार्पण के पहले परिसर में झण्डावन्दन किया गया एवं वृक्षारोपण अतिथियों के द्वारा किया गया।
यहां पर प्रभारी मंत्री का, अध्यक्ष जिला पंचायत, सांसद प्रतिनिधि एवं कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती सौनल जसवंतसिंह भाबर, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनिल झा, भील सेवा संघ के अध्यक्ष एवं माननीय सांसद प्रतिनिधि श्री अजय डामोर, पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, पूर्व विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, सरपंच रामा श्रीमती हिरा अमरसिंह, श्री भूपेश सिंगोड, टी आई श्री राजूसिंह बघेल
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल.एन.गर्ग, तहसीलदार रामा श्री सुनिल डावर, तहसीलदार झाबुआ श्री आशिष राठौर, नायब तहसीलदार सुश्री बबली बर्डे, कार्यपालन यंत्री पीआईयू विभाग श्री ए.एस.भिण्डे, एसडीओ पीआईयू श्री बी.पी. साल्वे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री एम.एस.रावत, एस.डी.ओ श्री डी.के.शुक्ला, उपयंत्री श्री अरूण मण्डलोई, सीईओ जनपद पंचायत श्री विरेन्द्र सिंह रावत स्थानीय ग्रामीणजन, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद परमार के द्वारा किया गया।
विस्तृत रूप रेखा श्री ए.एस.भिण्डे कार्यपालन यंत्री पीआईयू के द्वारा प्रस्तुत की गई।
