मुबारक अली, ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विकास भवन सभागार में डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसाइटी, शाहजहाँपुर द्वारा संचालित सीतापुर आंख अस्पताल, शाहजहाँपुर की कार्यकारिणी सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना,सांसद अरूण सागर, जिलाधिकारी (अध्यक्ष) उमेश प्रताप सिंह, (सचिव)मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह सहित समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का प्रारम्भ गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ किया गया।
बैठक के दौरान समिति द्वारा एजेण्डा बिन्दुओं पर एक-एक करके विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
मंत्री जी ने अस्पताल में बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने, बेहतर रखरखाव एवं कर्मचारियों के हितार्थ अनेक प्रस्तावों पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर समिति की सहमति मिलने पर संस्तुति प्रदान की।
चिकित्सालय में जनरेटर क्रय, अस्पताल में स्थित एसबीआई भवन की मरम्मत के शोष भुगतान, एक अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती, ओ0पी0डी0 कक्ष हेतु ए0सी0 क्रय करने एवं पानी की सुचारू व्यवस्था हेतु पाइप लाइन ठीक कराने पर संस्तुति दी गयी। तैनात कर्मचारियों का महगांई भत्ता 10 प्रतिशत बढ़ाने को भी समिति द्वारा मंजूरी दी गयी।
भवन के ओ0पी0डी0 कक्ष एंव ऑपरेशन कक्ष के रिनोवेशन कार्य की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करते हुये मंत्री जी ने कहा कि वित्तीय स्वीकृति उपलब्ध बजट के आधार पर आगणन प्राप्त होने पर दी जायेगी।
निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण हेतु अधिकृत आगणनकर्ता से आगणन प्राप्त करने के निर्देश भी दिये है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने चिकित्सालय में बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अवैध कब्जा हटवाने के विषय में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक के दौरान समिति के सदस्य श्री राजा राम मिश्रा, विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अमित शर्मा, हरगोविन्द मोदी, रिषी कपूर, पुनीत टंण्डन, पी0के0 वर्मा, सतीश सेठ, अरूण खण्डेलवाल, डी0पी0एस0 राठौर, विरेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
