दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प मथुरा व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा लगवाया गया युवा स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प मथुरा व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा लगवाया गया युवा स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प रजि. मथुरा व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश के द्वारा संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर एक दिन के लिए युवा स्पेशल 20 वां वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया. इस कैंप में 12 + 18+ युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उनके उत्साह वर्धन के लिए उनको किरिंग देकर उत्साह वर्धन किया गया साथ ही 60 + से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन व कोविशिल्ड के साथ बूस्टर डोज वैक्सीनेशन लगाई गई. इस कैंप का शुभारंभ सीओ ट्रैफिक हर्षिता सिंह ने फीता काटकर किया. इस वैक्सीन कैंप में एएनएम मीरा कुशवाहा, राहुल पंकज द्वारा सुबह 10 बजे से 4:00 बजे तक 100 की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई गई. सीओ ट्रैफिक हर्षिता सिंह ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपने वार्ड को लगातार जागरूक करते हुए इस कैंप को सार्थक बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए इसके द्वारा सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए लोग कैंप में आए हैं.

दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प मथुरा व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा लगवाया गया युवा स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारा 19 कैंप पहले ही लगाया जा चुका है अब तक हमारे कैंपों में 3900 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं. आज हमारे कैंप में युवा स्पेशल रहा है जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर आए. इस कैंप में 102 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है इस तरह अब तक 4002 लोग वैक्सीन लगा चुके हैं. हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा. जो लोग आज रह जाएंगे उनके लिए आगे भी कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा. इस कैम्प में आने वाले सभी लोगों को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की तरफ से मास्क बांटते हुए अच्छी सेहत और स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई. स्थानीय लोगों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ ब्रज यातायात वा अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम की सभी ने सराहना की.

दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प मथुरा व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा लगवाया गया युवा स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप | New India Times

कैंप में प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के कैंप के सफल आयोजन के लिए नगर निगम पार्षद वार्ड नंबर 45 तिलक वीर चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि आज इस कैंप में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, महिलाएं भी अब जागरूक हो रही हैं और अपनी जिम्मेदारी समझ रही हैं. कैंप में दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प रजि मथुरा के निदेशक नरेंद्र दीक्षित की तरफ से सभी वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों को की रिंग देकर उत्साह वर्धन किया गया. वैक्सीनेशन कैंप में दीपक वर्मा, मनोज कुमार लोकेंद्र चौधरी, मनीष शर्मा, पूजा वर्मा, पूनम शर्मा, भावना सिंह, हेमंत अग्रवाल, संजीव कुमार, अवधेश दीक्षित, शशीकांत दीक्षित, रेखा शर्मा मुख्य रूप रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version