उत्तर प्रदेश में बढते क्राइम के ग्राफ व सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लिये जाने वाले शुल्क की बढोतरी को लेकर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने की बैठक का आयोजन | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​उत्तर प्रदेश में बढते क्राइम के ग्राफ व सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लिये जाने वाले शुल्क की बढोतरी को लेकर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने की बैठक का आयोजन | New India Timesझांसी नगर में ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के प्रदेश मुख्य कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें झांसी नगरी जिसको अमन की नगरी कहा जाता था यहाँ आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। योगी सरकार के कार्यकाल मे पुलिस एवं आम नागरिक तक महफ़ूज़ नही हैं। वहीं दूसरी तरफ़ योगी सरकार के वादे नदारद नज़र आ रहे हैं।

गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान राईन ने कहा कि वही योगी जी के ग़रीबों को नई सौग़ात का फ़रमान भी आ गया है, कि हर ज़िले के ज़िला चिकित्सालय में 5 गुना पर्चे का पैसा देना होगा, वहीं अल्ट्रासाउंड व एक्सरे का शुल्क गरीब जनता देकर सरकारी अस्पतालों में इलाज करा पायेगा। वहीं इमरजेंसी पर पेशेंट को उपचार का भी शुल्क देना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ग़ुलाम गौस खा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष रिजवान राईन ने कहा कि योगी सरकार में ग़रीबो के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्राइम का स्तर घटने की जगह बढ़ रहा है एवं महिलाओं के उत्पीड़न के मामले आये दिन महिला थानों में आपको देखने को मिल जाएंगे। रिजवान राईन ने इस बात को लेकर सरकार की खराब छबि की निंन्दा की।​

उत्तर प्रदेश में बढते क्राइम के ग्राफ व सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लिये जाने वाले शुल्क की बढोतरी को लेकर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने की बैठक का आयोजन | New India Timesइस कार्यक्रम में ग़ुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान रिज़वान राईन ने ईशान अब्बास को नगर सचिव मनोनीत किया, वही जिलाध्यक्ष इमरान खान ने समाज में फैल रहे फिरका बंदी पर चिन्त व्यक्त करते हुए समाज को एक मंच पर आने को कहा। वहीं जिलाध्यक्ष इमरान खान ने प्रदेश अध्यक्ष रिजवान राईन से झांसी जिले के धार्मीक स्थानों को मुक्त काराने की बात कही। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रिजवान राईन ने सभी पदाधिकारीयों को भरोसा दिलाया कि वह झांसी की जनता के लिये सदैव तन मन धान से साथ हैं। बहुत जल्द धार्मीक स्थानों को कब्जा मुक्त के लिये गुलाम गौस खॉ यूथ ब्रिगेड अन्दोलन करेगी।​उत्तर प्रदेश में बढते क्राइम के ग्राफ व सरकारी अस्पतालों में मरीजों से लिये जाने वाले शुल्क की बढोतरी को लेकर गुलाम गौस खां यूथ ब्रिगेड ने की बैठक का आयोजन | New India Times इस सभा में इमरान खान ,इशान अब्बासी ,मंयक केवट क्षेत्र प्रभारी ,सलीम राईन ,कौशल कुशवाहा , रवीश कुमार ,आदि लोग मौजूद रहे। सभी का अभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सद्दाम खॉन ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version