मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से धौलपुर सर्किट हाउस में विधायक शोभारानी कुशवाह ने की मुलाकात | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से धौलपुर सर्किट हाउस में विधायक शोभारानी कुशवाह ने की मुलाकात | New India Times

राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने धौलपुर बाढ़ का जायजा लेने सघन दौरा किया. इस दौरान सर्किट हाउस धौलपुर में विधायक शोभारानी कुशवाह द्वारा बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का लिखित में ज्ञापन बनाकर दिया गया जिसमें निम्न बिंदु रखे गए :- 1. धौलपुर विधानसभा के तटीय इलाकों में निवासरत ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर शिवायचक भूमि से पट्टे जारी किए जावे जिससे प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से उनकी समस्या का निदान हो सके ,2. बाढ़ इलाके में जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं उनको तत्काल मुआवजा दिया जावे। 3. बाढ़ इलाके के ग्रामीणों को रहने खाने के भोजन एवं पीने के लिए शुद्ध पानी व दवाइयों की चिकित्सा सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए, 4. बाढ़ राहत के तहत पीड़ित ग्रामीणों को सहायता राशि दी जावे, 5. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को चारे की व्यवस्था प्रतिदिन की जावे तथा पशुओं में फैलने वाले रोग के निदान हेतु चिकित्सीय टीम लगाई जावे 6. बाढ़ का पानी उतरने के बाद और गांव के लिए अवरुद्ध हुए रास्तों को तुरंत मरम्मत कराई जावे रास्ते सही कराए जाकर क्षैत्र के ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा सके, समस्त मांगों को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा अवलोकन कर आश्वासन दिया तत्काल यह समस्याओं का समाधान किया जाएगा सर्किट हाउस में समस्त अधिकारियों को पाबन्द किया गया इस मौके पर जिले के समस्त जनप्रतिनिधि गण जनता जनार्दन उपस्थित रही.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version