स्वास्थ्य टीम द्वारा किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य परीक्षण एवं किशोरी बालिकाओं को लगाये गये टिटनेस के टीके | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

स्वास्थ्य टीम द्वारा किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य परीक्षण एवं किशोरी बालिकाओं को लगाये गये टिटनेस के टीके | New India Times

धार जिले के कन्या छात्रावास परिसर तिरला (हिम्मतगढ़) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं किशोरी बालिकाओं को टिटनेस के टीके लगाए गए.
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक पटेल के निर्देशानुसार दिनांक 24/08/ 22 को ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम द्वारा कन्या शिक्षा परिसर तिरला हिम्मतगढ़ में 377 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सामान्य सर्दी खांसी व बुखार की 78 किशोरियों का प्राथमिक उपचार किया गया, 113 किशोरी बालिकाओं को टिटनेस के टीके लगाए गए जो 10 वर्ष एवं 16 वर्ष की आयु वर्ग की थीं. छात्रावास अधीक्षक श्रीमती रामप्यारी पटेल द्वारा बालिकाओं के आवास स्थल का निरीक्षण करवाया जहां पानी जमा न होने देने संबंधी उन्हें जानकारी दी गई. वहाँ गार्डन में स्थित बारिश के पानी से भरे मटके में लारवा होने से उसे खाली कराया गया हॉस्टल अधीक्षिका को अन्यत्र पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए गए.
स्वास्थ्य परीक्षण आरबीएस के टीम के डॉक्टर रिंकू कायथ आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नाथू सिंह मोर्य आयुष मेडिकल ऑफिसर पायल चौहान सी एच ओ रत्नप्रभा शिरसाठ एलएचवी सुनीता निनामा संतोष परमार एएनएम नवल सिंह जमरा एमटीएस सुनील मुजाल्दे खंड विस्तार प्रशिक्षक द्वारा किया गया स्कूल शिक्षा परिसर के स्टाफ श्रीमती उषा शर्मा श्री शोभाराम डावर राकेश चौधरी अमर सिंह परमार पीटीआई एवं समस्त स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version