27 अगस्त को लगाया जाएगा मेगा वैक्सीनेशन कैंप: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

27 अगस्त को लगाया जाएगा मेगा वैक्सीनेशन कैंप: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया 27/08/2022 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प भावना रेस्टोरेंट के बराबर बीएसए कॉलेज रोड मथुरा में बच्चों का पहला विशाल वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4:00 बजे तक पहली, दूसरी वा बूस्टर डोज के साथ 12 साल बच्चों से लेकर 60 तक उम्र के लोगों को दी जाएगी. लोगों से अपील की है जो भी लोग कैंप में वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आएं वह अपने साथ आधार और मोबाइल के साथ घर से नाश्ता करके आएं तब उनको कैंप में वैक्सीनेशन लगाई जाएगी. महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाओं को चाहिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जिससे कोरोना से बचा जा सके कैंपों में महिला टीम भी सहभागिता करेगी. कैंप के संयोजक नरेंद्र दीक्षित ने सभी लोगों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version