मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गंभीर धाराओं में दर्ज 28 मामलों के आरोपी आदित्य राणा लखनऊ जेल से बिजनौर पेशी पर गया था वापसी में शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र में खाना खाने के लिए रुका और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
अखंड प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि आदित्य राणा लखनऊ जेल से पुलिस टीम द्वारा बिजनौर पेशी पर गया था वहां से वापसी के दौरान जनपद के थाना आरसी मिशन क्षेत्र में खाना खाने के लिए रुका, लखनऊ पुलिस टीम भी उसके साथ में थी, वहीं से पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया. थाना आरसी मिशन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लखनऊ व बिजनौर पुलिस को सूचना दे दी गई है. आदित्य राणा पर गंभीर धाराओं में 28 मामले दर्ज हैं, हमारी टीम आदित्य राणा को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
