रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में गर्ल्स हाई स्कूल के पास मुख्य सड़क छिंदवाड़ा मार्ग के बीचों-बीच गड्ढे का आकार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है। एसडीएम एम आर धुर्वे ने जुन्नारदेव जाते समय इस गड्डे का निरीक्षण कर स्वयं ही संज्ञान लेकर दमुआ टीआई उमेश मार्को को गड्ढे के आसपास स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस बल ने तत्काल गड्डे के आसपास स्टॉपर रखकर व्यवस्था बनाई। डब्ल्यूसीएल प्रबंधक राधेश्याम पवार को भी निर्देश दिए कहीं 26-27 पेट्रोल पंप के पास की बंद खदान का सर्वे कर खदान के कारण सड़क पर गड्ढा तो नहीं हो रहा है। प्रबंधक ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी। नगर पालिका दमुआ को निर्देश दिए हैं कि सड़क की पुलिया जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है । पानी की निकासी के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। इस गड्ढे के पुख्ता इंतजाम के लिए मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों को मोबाइल से निर्देश देकर गड्ढा बंद करने के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। लगातार बारिश के कारण बंद पड़ी पुलिया, भारी भरकम कोयले के डंपर आंधी तूफान की रफ्तार से गुजरने के कारण भी इस तरह के गड्ढे हो रहे हैं। इस गड्ढों के कारण किसी दिन रोड के किनारे किए गए। अतिक्रमण के कारण घर में भी गाड़ी घुसने की संभावना बनी हुई है। जिससे जन हानि की संभावना बनी हुई है। अभी हाल ही में एक ट्रक गर्ल्स स्कूल दमुआ के पास पलट चुका है। मवेशियों का सड़क पर लगे डेरे से भी
जनहानि की संभावना बनी हुई है।मुख्य सड़क पर लगे हुए बड़े-बड़े अतिक्रमण, एवं सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा को रोका नहीं गया किसी भी दिन बड़ी जनहानि होने की संभावना बनी हुई है।
में सड़क पर गड्ढे, मवेशियों का जमावड़ा, अतिक्रमण के कारण सड़क दुर्घटना का अंदेशा
दमुआ गर्ल्स हाई स्कूल के पास मुख्य सड़क छिंदवाड़ा मार्ग के बीचों-बीच गड्ढे का आकार दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है। एसडीएम एम आर धुर्वे ने जुन्नारदेव जाते समय इस गड्डे का निरीक्षण कर स्वयं ही संज्ञान लेकर दमुआ टीआई उमेश मार्को को गड्ढे के आसपास स्टॉपर लगाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस बल ने तत्काल गड्डे के आसपास स्टॉपर रखकर व्यवस्था बनाई। डब्ल्यूसीएल प्रबंधक राधेश्याम पवार को भी निर्देश दिए कहीं 26-27 पेट्रोल पंप के पास की बंद खदान का सर्वे कर खदान के कारण सड़क पर गड्ढा तो नहीं हो रहा है। प्रबंधक ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी। नगर पालिका दमुआ को निर्देश दिए हैं कि सड़क की पुलिया जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है । पानी की निकासी के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। इस गड्ढे के पुख्ता इंतजाम के लिए मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों को मोबाइल से निर्देश देकर गड्ढा बंद करने के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। लगातार बारिश के कारण बंद पड़ी पुलिया, भारी भरकम कोयले के डंपर आंधी तूफान की रफ्तार से गुजरने के कारण भी इस तरह के गड्ढे हो रहे हैं। इस गड्ढों के कारण किसी दिन रोड के किनारे किए गए। अतिक्रमण के कारण घर में भी गाड़ी घुसने की संभावना बनी हुई है। जिससे जन हानि की संभावना बनी हुई है। अभी हाल ही में एक ट्रक गर्ल्स स्कूल दमुआ के पास पलट चुका है। मवेशियों का सड़क पर लगे डेरे से भी जनहानि की संभावना बनी हुई है।मुख्य सड़क पर लगे हुए बड़े-बड़े अतिक्रमण, एवं सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा को रोका नहीं गया किसी भी दिन बड़ी जनहानि होने की संभावना बनी हुई है।

एसडीएम स्वयं ज़िम्मेदार हैं