श्री कृष्ण जन्माष्टमी के निमित्त 'राधा-कृष्ण' रूप-सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के निमित्त 'राधा-कृष्ण' रूप-सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव सरस्वती विद्या मंदिर गोशाला के विशाल प्रशाल में वाटिका के नन्हें-मुन्ने भैया-बहनों के बीच श्री कृष्ण जन्माष्टमी के निमित्त “राधा-कृष्ण” रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंजू कुमारी उपाध्यक्ष B.M.S, सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती वीणा सिंह एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के निमित्त 'राधा-कृष्ण' रूप-सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में 51 प्रतिभागी की सहभागिता रही। अतिथि परिचय व कार्यक्रम का उद्देश्य आचार्या रश्मि कुमारी के द्वारा किया गया। राधा-कृष्ण बनें भैया-बहनों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य-संगीत से सबों का मिन को अभिभूत कर दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या मिश्रा एवं गौरव दत्ता, द्वितीय स्थान ज्योत्स्ना आर्या एवं अर्श कुमार, तृतीय स्थान, कृष्णा और चतुर्थ स्थान प्रयाग एवं उत्कर्ष ने प्राप्त कर पुरस्कृत हुए। शेष सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रश्मि कुमारी,सह प्रमुख रिंकी कुमारी,सहयोगी पूनम सिंह, माधुरी पांडेय एवं स्मिता झा ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावको ने इसे काफी सराहा।आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version