सरपंच बनते ही वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, अतिक्रमण का सिलसिला जारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सरपंच बनते ही वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, अतिक्रमण का सिलसिला जारी | New India Times

बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत बिरोदा के ग्राम हलपानी क्षेत्र में वन विभाग की वृक्षारोपण रोपणी और हरे भरे पेड़ पौधों को काटकर अपने बाप की बपौती मानते हुए नवनिर्वाचित सरपंच ने अपने रिश्तेदारों, परिचितों को वन भूमि पट्टे दिलवाने के लिए अन्य दूरस्थ गाँव से बुलवाकर अवैध अतिक्रमण गत 15 दिनों से शुरू करवाने का आरोप ग्रामीणों व शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख ने लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम के पीढ़ी दर पीढ़ी मूल निवासियों ने जब विरोध किया तो अवैध अतिक्रमणकारियों के साथ सरपंच ग्रामीणों को धमकाने और मारपीट करने के लिए उनके घरों तक पहुँच गया। इस गंभीर चिंताजनक घटना की जानकारी पीड़ित ग्रामीणों ने शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा को दी, तब तत्काल कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के समक्ष दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही तथा जल जंगल जमीन बचाने की गुहार ग्रामीणों के साथ जाकर शिवसेना पदाधिकारियों ने की। अवैध अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसले देखकर ग्रामीणों को जानमाल का भय बना हुआ है। जिन्होंने वन भूमि की 4-5 पीढ़ियों से रक्षा की, अपने पशुओं का पालन करते हुए परिवार की आजीविका चलाई। आज सत्ताधारी नेताओं की आड़ में चंद स्वार्थी तत्व पंचायत चुनाव जीतकर तांडव मचा रहे हैं। ऐसे समाज और प्रकृति विरोधी घृणित मानसिकता वाले छद्म कथित नेताओं को सबक सिखाना जरुरी है। शिवसेना के इंदौर संभाग के अध्यक्ष पंडितजिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि अविलंब दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे जिसकी प्रतीक्षा है. यदि समय रहते वन भूमि को बचाने तथा ग्रामीणों की रक्षा के लिए प्रशासनिक कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों के साथ जंगल जमीन बचाने के लिए शिवसेना अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मैदान में उतरेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version