अवैध रेल टिकट का हुआ भंडाफोड़ | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT; ​
अवैध रेल टिकट का हुआ भंडाफोड़ | New India Timesकुछ दिनों पूर्व सूचना मिली थी कि, पटना के अलका पूरी में साइबर लिंक दुकान में अवैध टिकट बिक्री होती है। उक्त सुचना के सत्यापन हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सत्यापन के बाद Cyber Link दुकान में एक यात्री के रूप में पहुंच गया। दुकान के मालिक अभिषेक कुमार ने 500 रू अतिरिक्त लेकर टिकट बुक कर दिया। आज दोपहर में टिकट के लिए फोन किया। उक्त सत्यापन के बाद RPF इंस्पेक्टर पटना श्री विश्वनाथ कुमार द्वारा गर्दनीबाग थाना से छापेमारी में सहयोग की मांग की गयी। गर्दनीबाग थाने के इंस्पेक्टर श्री सरत जी ने स्वंय छापेमारी में सहयोग किय। छापेमारी करीब 12 बजे दिन में की गयी। ​अवैध रेल टिकट का हुआ भंडाफोड़ | New India Timesछापेमारी के दौरान 3 रेलवे के अवैध टिकेट मिले एवं एक रजिस्टर मिला जिसमें टिकेट की बुकिंग होती थी। इसके अलावा बहुत सारे सामान मिला जिससे यह साबित होता है कि  वहां पहले से टिकट का अवैध धंधा होता है।

cyber link के मालिक अभिषेक कुमार को उसके घर अलका पूरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। RPF इंस्पेक्टर विश्वनाथन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version