विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Timesरायबरेली जिला के खीरों कस्बे में एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर जम कर हंगामा किया।​विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार खीरों कस्बा निवासी जितेंद्र कोरी की पत्नी रेनु उर्फ़ पदमा (22) रविवार की सुबह लगभग 11 बजे घर में अकेली थी इसी दौरान उसने अपने घर के छत के ऊपर कमरे में हुक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी आ गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर खीरों पुलिस, लालगंज मजिस्ट्रेट, लालगंज सीओ भी मौके पर पहुंचे। खीरों पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खीरों थानाध्यक्ष संजय सिंह ने NIT संवाददाता को बताया तहरीर अभी मिली नहीं है। तहरीर मिलनेरपर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version