ससुराल में बिजली के खंभे से लटक कर युवक ने दी जान | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​
ससुराल में बिजली के खंभे से लटक कर युवक ने दी जान | New India Times
कन्नौद तहसील के कुसमानिया-भिलाई मार्ग पर बिजली के खंभे से लटककर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता अभी नहीं चला है।
मिली जानकारी के अनुसार कन्नौद थाना अंतर्गत भिलाई मार्ग पर रविवार सुबह 6:30 बजे शौच के लिए गए लोगों ने सड़क किनारे बिजली के खंभे से लटकते हुए एक युवक को देखा। जिसकी सूचना डायल 100 के पायलट माखन सिंह राठौर ,प्रधान आरक्षक मोहन सिंह राणा, सैनिक गोविंद कर्मा को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची, जहां युवक को खंभे से उतारकर सिविल अस्पताल कन्नौद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान दिलीप पिता मोहन बलाई 23 साल निवासी लोधाबड़ थाना नंसरुलागंज के रुप में हुई है। युवक का संबंध कुसमानिया के चौकीदार देवकरण पिता हरनाथ की लड़की से हुआ था। लड़की नाबालिग होने से अभी शादी नहीं हुई थी। युवक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस थाना कन्नौद ने मर्ग का प्रकरण कायम कर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version