मुस्लिम समाज की ओर से कल रविवार को तिरंगा जुलूस का होगा आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुस्लिम समाज की ओर से कल रविवार को तिरंगा जुलूस का होगा आयोजन | New India Times

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन और प्रशासन द्वारा कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बुरहानपुर जिले में आयोजित की जा रही तिरंगा रैली को व्यापक रूप से समर्थन देने और घर घर तिंरगा का व्यापक प्रचार प्रसार करने, मुस्लिम समाज जनों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मुस्लिम समाज भी आगे आया है। इस क्रम में बुरहानपुर मुस्लिम समाज की ओर से एक तिरंगा रैली का आयोजन नगर के प्रख्यात धार्मिक विद्वान हज़रत मौलाना अहमद अशरफ अशरफी के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 2:00 बजे से आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस तिरंगा यात्रा में कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा भी विशेष रूप से शिरकत करके घर-घर तिरंगा लगाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह तिरंगा यात्रा शौकत मैदान, सिविल कोर्ट के पास से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों जैसे जय स्तंभ चौराहा कमल टॉकीज गांधी चौक सुभाष चौक इकबाल चौक से होकर हिंदुस्तानी मस्जिद ग्राउंड पर इस यात्रा का समापन होगा। इस तिरंगा यात्रा में आठवीं से 12वीं एवं कॉलेज के छात्र भी इस्लामिक ड्रेस कुर्ता, पाजामा, टोपी पहन कर सहभागी हो सकते हैं। आयोजकों ने समस्त बुरहानपुर वासियों से विशेषकर मुस्लिम समाज जनों से अनुरोध किया है कि इस्लामी धर्म शास्त्रों के अनुसार देश प्रेम देश प्रेम की भावना ही हमारे ईमान का हिस्सा है। इसलिए इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करके आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं घर घर तिंरगा के इस आयोजन को सफल बनाएं कामयाब बनाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version