राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता में ब्रज का शानदार प्रदर्शन, जीते दो पदक, एसएससी, समाजसेवियों ने तलवारबाजों को किया सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता में ब्रज का शानदार प्रदर्शन, जीते दो पदक, एसएससी, समाजसेवियों ने तलवारबाजों को किया सम्मानित | New India Times

पांचवीं चाइल्ड राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता में ब्रज के दो खिलाड़ियों ने सिल्वर व कांस्य पदक जीतकर ब्रज का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर आज उनका मथुरा में जोशीला स्वागत हुआ। महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात अगस्त तक हुई 11वीं मिनी और 5वीं चाइल्ड राष्ट्रीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता (नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप) में ब्रज के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव प्रमुख समाजसेवी व भाजपा नेता शोभाराम शर्मा द्वारा दोनों तलवारबाजों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि यह मथुरा के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय तलबारबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमारे जनपद के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। उन्होंने दोनों तलवारबाजों को बधाई देते हुए कहा कि उनसे और भी खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे और अपने परिवार के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभाराम शर्मा ने कहा कि अब मथुरा के खिलाडी भी खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहे हैं। एनयूजेआई के राष्टीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने दोनों तलवारबाजों और उनके कोच को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतरीन प्रदर्शन करती रहेगी।
तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष श्री उपमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 7 अगस्त 2022 तक नासिक (महाराष्ट्र) में मिनी राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 145 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश तलवारबाजी टीम की ओर से सेबर इवेंट में मथुरा के 2 तलवारबाजों ने प्रतिभाग किया था। मथुरा के तलवारबाज नरेश ने एकल वर्ग में सिल्वर मेडल एवं टीम स्पर्धा में हित प्रताप एवं नरेश ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। नरेश ने एकल स्पर्धा एवं टीम स्पर्धा दोनों में पदक जीते। दोनों ही तलवारबाज मथुरा फेंसिंग अकैडमी में एनआईएस प्रशिक्षक पवन शर्मा एवं एनआईएस प्रशिक्षक उमाशंकर से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इससे पहले भी यह दोनों तलवारबाज जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version