शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के डीन डॉ दिनेश उदैनिया ने दतिया जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर एवं इमरजेंसी वार्ड का किया औचक निरीक्षण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के डीन डॉ दिनेश उदैनिया ने दतिया जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर एवं इमरजेंसी वार्ड का किया औचक निरीक्षण | New India Times

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के डीन डॉ दिनेश उदैनिया द्वारा दतिया जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय उन्होंने मरीजों को होनी वाली समस्याओं की जानकारी ली एवं उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा डॉक्टरों को समय से राउंड लेने एवं अपना पूरा नाम और सील लगाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी अपना श्रेष्ठ , मरीजों एवं संस्था को दें ताकि शिकायत की गुंजायश ही नहीं रहे ।
निरीक्षण के समय उनके साथ सिविल सर्जन डॉक्टर केसी राठौर, अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह एवं सह अधीक्षक डॉ सचिन सिंह यादव मौजूद रहे।

उपरोक्त जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डॉ हेमंत कुमार जैन द्वारा दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version