मीरा-भाईंदर की महापौर ने पत्रकारों को किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा-भाईंदर की महापौर ने पत्रकारों को किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित | New India Times

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका मुख्यालय में महापौर कक्ष में मा. महापौर श्रीमती ज्योत्स्ना हसनाले ने मीरा-भाईंदर के पत्रकारों को देश के 75 वें स्वतंत्रता-पर्व पर अमृत-महोत्सव के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया।
इस मौके पर मीरा-भाईंदर एडिटर असोसिएशन के महासचिव व शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय समेत पत्रकार ओ. पी. सिंह (मुख्य आयोजक पंख-2022) को भी ससम्मान राष्ट्रीय-ध्वज वितरित किया। इस मौके पर महापौर-कक्ष में वन्दे मातरम, भारत माता की जय, जय हिंद, इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे भी गूंजे। पूरे मीरा-भाईंदर महानगर पालिका मुख्यालय को तिरंगामय सजावट किया गया है। रंगोली, बलून, कपड़े की पट्टियां, लाइटों से सजावट की गई है। सभी प्रभाग-कार्यालयों को भी सजाया गया है। घर-घर तिरंगा मुहिम के तहत राष्ट्रीय-ध्वज का वितरण चल रहा है। इस अभियान में मनपा आयुक्त दिलीप ढोले समेत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, समस्त नगरसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे शहर को तिरंगामय पर्व के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय-ध्वज, राष्ट्रीय-पर्व के अमृत-महोत्सव रूप में मनाए जाने की जोर शोर से तैयारी चल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version