ऐतिहासिक तिरंगा रैली में दिखे तिरंगे ही तिरंगे, हाथ में तिरंगा थामे लागाए जाते रहे देशभक्ति के नारे | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ऐतिहासिक तिरंगा रैली में दिखे तिरंगे ही तिरंगे, हाथ में तिरंगा थामे लागाए जाते रहे देशभक्ति के नारे | New India Times

नंदलाल स्कूल से लेकर अंबेडकर चौक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक गांधी चौक से लेकर शिव मंदिर का पैदल मार्च तिरंगा रैली प्रशासन द्वारा एसडीएम एमआर धुर्वे की नेतृत्व में निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाया. थाने में राष्ट्रगान कर तिरंगा यात्रा का समापन जुन्नारदेव थाने पहुंचकर हुआ। एसडीएम एमआर धुर्वे ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक घरों में झंडा लगाने की अपील की. आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशाल रैली का आयोजन किया गया. शासन प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज जुन्नारदेव में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें डीजे की धुन में देशभक्ति के गीत बज रहे थे। जिसमें एसडीएम एमआर धुर्वे विधायक सुनील उईके जुन्नारदेव पुलिस थाना बल उप निरीक्षक प्रेमचंद राठी महिला उप निरीक्षक अनीता सराटे एसआई रामविलास तिवारी एसआई पुरुषोत्तम ठाकुर सुनील वाडिवा आरक्षक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु शर्मा राजेश श्रीवास्तव सहित विद्यार्थी एनसीसी क्रेडिट और सैकड़ों की तादाद में लोगों ने रैली के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version