आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

बुधवार को इंडियन हेरीटेज एकेडमी गोला गोकर्णनाथ में न्यू चिल्ड्रेन्स वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प और तिरंगा वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद पांडेय अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद गुप्ता भोले उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में प्रथम सिद्धि बाजपेई, द्वितीय आयुष्मान दीक्षित,
तृतीय अंशिका वर्मा, सांत्वना रौनक गुप्ता, मोहिनी वर्मा। जूनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम उज्जवल शर्मा, द्वितीय महक गुप्ता, तृतीय अमृता पांडेय सांत्वना जिकरा रहमान, आरुष शर्मा को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा हम जो भी कुछ दूसरे से जो काम करने के लिए कहते हैं उसकी शुरुआत हमें खुद से करनी होगी यदि हम दूसरे से कहते हैं कि पालीथीन का प्रयोग न करो तो इसके लिए शुरुआत हमें खुद से करनी होगी. अध्यक्ष ने सभी बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया और आजादी के इस अमृत महोत्सव में देशभक्तों के द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरविंद पांडेय ने कहा कि प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग न ही करना है और न ही किसी को करने देना है। पॉलिथीन से नुकसान के बारे में बताया और सभी को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई। पांडेय जी ने अमर शहीदों को याद किया।सोसाइटी के महामंत्री संजीव दीक्षित ने सभी विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव में देशभक्तों के बलिदान की याद दिलाई,बच्चों को जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प दिलवाया और पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | New India Times

सोसायटी के अध्यक्ष आलोक तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव में वीर महापुरुषों के द्वारा दिए गए बलिदान को याद दिलाते हुए कविता पाठ किया। विशिष्ट अतिथि प्रमोद गुप्ता भोले ने बच्चों को मोबाइल से होने वाली दुष्परिणामों पर एक हास्य कविता प्रस्तुत की और प्रकृति से कैसे प्रेम करें इस पर कविता प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रबंधक मोहित कनौजिया ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया औऱ आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ अध्यक्ष महोदया ने हस्ताक्षर कर प्रारंभ किया। जिसमें सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किए।सभी शिक्षकों को और विद्यार्थियों को तिरंगा वितरित किया गया और यह कहा गया कि इस तिरंगे का सम्मान करना है और यह तिरंगा सभी को अपने घर पर इसको लगाना है यह तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की छत पर बने बगीचे में मीनाक्षी अग्रवाल ने नीम का औषधीय और बेल का पवित्र वृक्ष लगाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शबाना परवीन, रुकसार बानो, मो0 आजाद, अनम खान, प्रज्ञा कश्यप, प्रज्ञा त्रिवेदी, शिवानी वर्मा, दिलकश, स्नेहा सक्सेना सहित सभी शिक्षक और विधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सोसाइटी के कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version