अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर-घर तिरंगा अभियान के तहत डीसीपी हेडक्वार्टर श्री विनीत कपूर के नेतृत्व में कल दोपहर पुराने पुलिस कण्ट्रोल रुम से तिरंगा रैली निकाली गई, जो कि कण्ट्रोल रूम से आरम्भ होकर राजभवन तिराहे से वापस नियंत्रण कक्ष में समाप्त हुई। रैली के दौरान जवानों ने भारत माता की जय एवं अन्य देश भक्ति नारे लगाये। इस दौरान आमजन द्वारा भी देश भक्ति के नारे लगाकर एवं तालियां बजाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया।

देश-भक्ति, जन-सेवा का संदेश देते हुए भोपाल पुलिस जनता की सेवा हेतु सदैव तत्पर है, ये संदेश भी उपरोक्त पम्प्लेट के माध्यम से जन सामान्य में दिया जायेगा, जन सेवा से ही देश भक्ति करने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता, पुलिस रिस्पांस के माध्यम से करने का संदेश भी दिया, जो आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 दिनों तक उल्लास से उत्सव के रूप में मनाने की पुलिस की योजना का संदेश भी दिया।
उक्त रैली में एसीपी हेडक्वार्टर श्रीमती स्वाती मुराव, आरआई श्री दीपक पाटिल एवं नगर नियंत्रण कक्ष, एसएएफ, क्यूआरआफ समेत करीब 150 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।
