पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता को गिरफ्तार कर पिस्टल, रिलीवर, राइफल, बंदूक व फर्जी लाइसेंस किया बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता को गिरफ्तार कर पिस्टल, रिलीवर, राइफल, बंदूक व फर्जी लाइसेंस किया बरामद | New India Times

थाना रोजा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अरविंद मिश्रा निवासी लोदीपुर को गिरफ्तार कर पिस्टल, रिवाल्वर, राइफल, बंदूक व फर्जी लाइसेंस बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंवर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, व0 उ0 नि0 सुधीर सिंह सिरोही, उ0 नि0 अरमान शास्त्री पुलिस टीम ने देर रात हिस्ट्रीशीटर अरविंद मिश्रा निवासी मोहल्ला लोदीपुर के घर के बगल में पड़े खाली प्लाट से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक बंदूक DBBL, 12 बोर 20 कारतूस मय बेल्ट के, एक राइफल 315 बोर 9 कारतूस एक मैगजीन राइफल, एक रिवाल्वर 32 बोर 20 कारतूस एक पिस्टल 32 बोर 10 कारतूस दो मैगजीन बरामद की. हिस्ट्रीशीटर अरविंद मिश्रा पेशे से कचहरी शाहजहांपुर में अधिवक्ता है. बरामद लाइसेंस की जांच में पाया गया कि एक लाइसेंस जो कि फर्जी है किसी अन्य के नाम दर्ज है।

संजय कुमार एसपी सिटी ने बताया कि रोजा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. अरविंद मिश्रा जो लोदीपुर का निवासी है जिसके पास से एक राइफल, एक 12 बोर की DBBL, एक पिस्टल ,एक रिवाल्वर 60 कारतूस बरामद किए हैं इसके पास कोई भी कागजात नहीं है. थाना रोजा में अभियुक्त पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है. अरविंद मिश्रा पर लगभग एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version