राकेश यादव, देवर/सागर (मप्र), NIT:

वात्सल्य स्कूल में पढ़ने वाले 8 वर्षीय मासूम हुई कंटेनर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई. देवरी थाना अंतर्गत शाम को4बजे मासूम स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस में सवार होकर अपने घर जा रहा था बस छीर तिराहे के पास मैजिक जैसा वाहन संचालक द्वारा मासूम को रॉन्ग साइड उतार कर नेशनल हाईवे 44 को पार करने के लिए अकेला छोड़ दिया वही हाईवे पर जा रहे वाहन ने मासूम को टक्कर मार दी जिसमें मासूम शिवांस पिता कैलाश उम्र 8 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृत अवस्था में परिजनों द्वारा देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर पीएम की के बाद शव को परिजनों द्वारा देवरी बाईपास सिविल लाइन चौराहे पर सड़क पर रखकर न्याय की गुहार लगाने लगे और स्कूल प्रशासन पर कार्यवाही की मांग करने लगे भीड़ देख कर थाना प्रभारी मौका स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाइए देने के बाद परिजनों ने मासूम सव को अपने घर ले गए।
