थाना एम.पी. नगर पुलिस द्वारा मुकबधिर नाबालिग बच्चे को 2 घटें में तलाश कर किया गया मां के सुपुर्द | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना एम.पी. नगर पुलिस द्वारा मुकबधिर नाबालिग बच्चे को 2 घटें में तलाश कर किया गया मां के सुपुर्द | New India Times

07 अगस्त 2022 को रेखा चौधरी पति संदीप चौधरी उम्र 31 वर्ष निवासी नयापुरा लालघाटी भोपाल अपनी छोटी बहिन और अपने बड़े लड़के राहुल चौधरी व छोटे लड़के आयुष चौधरी के साथ पहली बार डीबी मॉल घूमने आई थी जहाँ बड़ा लड़का राहुल भीड़ मे कहीं गुम हो गया जो बोल और सुन नहीं पता था।

थाना एम.पी. नगर पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एम.पी. नगर द्वारा त्वरीत तीन टीम गठित की गई, एक टीम को कैमरे चेक करने व दूसरी टीम को इंट्री व नकासी गेट पर जाकर चैकिंग करने व तीसरी टीम द्वारा बच्चे का फोटो व हुलिया के आधार पर लोगों से पूछताछ करने के लिये रवाना किया गया।

तीनों टीमों द्वारा डीवी मॉल जाकर डीबी मॉल के स्टाफ को साथ लेकर डीबी मॉल में बच्चे की तलाश बारीकी और लगन से की तभी कैमरे की एक रिकॉडिंग में बालक भीड में डीबी मॉल से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया उसी लीड़ पर टीम द्वारा काम किया गया और मुकबधिर नाबालिग बच्चे को 02 घंटे की लगाता मेहनत व लगन से ढूंढ़ लिकाला जिसे उसकी रोती मां सेखा चौधरी के सुपुर्द किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना एम.पी.नगर निरी. सुधीर अरजरिया, उनि.केशांत शर्मा, उनि. लखन साहू, सउनि. दिनेश सिंह गौर, प्रआर. सुनील आराख, आर. जितेंद्र मिश्रा, मआर. पल्लवी शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version