मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर मप्र के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश बुरहानपुर श्री अतुल्य सराफ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के पैनल अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के सह सचिव श्री भूपेन्द्र कुमार जूनागढे एवं पैरा लीगल वालेंटियर श्रीमती स्वप्नाली जूनागढे द्वारा 7अगस्त 2022 को उप नगर लालबाग में आज़ादी के 75 वें वर्ष में मनाये जाने वाले अमृत महोत्सव के अंतर्गत नागरिकों को उनके घर में दि 13 से 15 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत घर घर पहुंच कर योजना का प्रचार प्रसार कर नागरिकों को प्रेरित किया। इसी के साथ बुरहानपुर जिले के एनसीसी कैडेट्स जो खंडवा जिले के जूनापानी केम्प से प्रशिक्षण प्राप्त कर घर वापस लौटे हैं, उन सभी को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश श्री अतुल्य सराफ, सचिव/जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक, जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष ऐडवोकेट युनूस पटेल, सचिव श्री विनोद काले, उपाध्यक्ष श्री मनोज मेहरा, एन सी सी अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर आदि ने एन सी सी कैडेट्स को बधाई दी।
