यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा शनिवार 6 अगस्त को अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा संसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन मनाने के लिए महाराष्ट्र सदन दिल्ली के लिए रवाना हुई दिल्ली पहुंचकर शाम को कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और अपनी विधानसभा क्षेत्र धौलपुर के राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को धौलपुर आगमन के लिए आमंत्रित किया इस पर इमरान प्रतापगढ़ी ने शालिनी शर्मा एवं सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे जल्द भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जी के साथ धौलपुर पहुंचेंगे और सभी कांग्रेस जनों से मुलाकात करेंगे इस मौके पर सलमान प्रतापगढ़ी कांग्रेस अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाकत खान भारतीय युवा कांग्रेस धौलपुर के जिला प्रवक्ता आजाद मिर्जा दुष्यंत बघेला मुन्ना खान रीना कुमारी शबीना खान राबिया खान स्नेहा शर्मा दीया कुमारी प्रियंका रीना सुमन आदि लोग उपस्थित थे.
