मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के तत्वाधान में शासन के अंकुर अभियान अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से सीतापुर बोदरली की सुदूर आदिवासी अंचल की पहाड़ी पर संपन्न हुआ. जिसमें बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविंद्र महाजन, पैनल अधिवक्ता ए.व्ही.खान, पीएलवी एवं परामर्शदाता कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती अलमास खान तथा पीएलवी श्री इकबाल अंसारी सहित सैंकड़ों शिक्षकों और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं सहित गांव के संभ्रांत नागरिकों, पंचों, सरपंचों आदि ने शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र महाजन ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और वृक्षारोपण करने की सलाह दी। साथ ही जिस तरह एक बच्चे का पालन पोषण हम करते हैं उसी तरह वृक्ष लगा कर उस का पालन पोषण करने की सलाह दी। पैनल अधिवक्ता श्री ए.वही.खान ने ज़िला सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम, जनजातीय संवर्धन सप्ताह के तहत आदिवासियों के लिए कानून और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष में घरों पर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव पर्व के उपलक्ष में घरों पर दिनांक 13 से 15 से 15 अगस्त तक झंडा लगाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविंद्र महाजन पैनल लॉयर श्री ए.व्ही.खान पीएलवी श्रीमती अलमास खान और इकबाल अंसारी, अधिवकता शेख़ शोएब, बी आर सी श्री सुधाकर माकुंदे, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी श्री भिरूढ, आसपास के गांव से आए शिक्षकगण, गायत्री परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे और लगभग 150 त्रिवेणी पौधों का द्वारा वृक्षारोपण आदिवासी अंचल की ऊंची पहाड़ी पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज तिवारी ने किया।
