जनेश्वर मिश्र गरीबों, किसानों, छात्रों और दबे कुचले समाज के लिए संघर्ष करते रहे: तनवीर खान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनेश्वर मिश्र गरीबों, किसानों, छात्रों और दबे कुचले समाज के लिए संघर्ष करते रहे: तनवीर खान | New India Times

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया व गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि स्व.जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रति दृढ़ निष्ठा रखते थे इसी कारण वह छोटे लोहिया के नाम से मशहूर हुए थे छात्र जीवन से ही स्व. जनेश्वर मिश्र गरीबों,किसानो,छात्रो और दवे कुचले समाज के लिए संघर्ष करते रहे थे उन्होंने कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज उनके विचारों को समाजवादी विचारधारा के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

ददरौल विधानसभा से पूर्व सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर हम सभी समाजवादियों को संकल्प लेना है कि बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मज़बूत कर हाली में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव व 2024 में लोकसभा के चुनाव में परिणाम लाना है.

इस मौके पर सैयद रिजवान अहमद, संजीव वर्मा, रामकुमार भोज़वाल, नि.नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, आयुष यादव, ओमपाल, मनोज यादव, राजेश्वर यादव, सलीम इदरीसी, हफ़ीज़ अंसारी, वरुण मिश्रा, संतोष पाल, नाजिम फारुकी, सैयद शकील मियां, विपिन यादव, फराज खान, मोइन खान, विपिन यादव, सर्वेश वर्मा, अमन खान, आरिफ खान, रवि प्रकाश कुमार, राजेश कश्यप, सचिन भोजवाल आदि मौजूद रहे!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version