सोशल मीडिया पर नौकरी का लालच देने वालों से रहें सावधान वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर नौकरी का लालच देने वालों से रहें सावधान वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

वर्तामान में साइबर ठगों द्वारा प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में भोपाल पुलिस ने लोगों से अपील करते हुये कहा है कि नौकरी का लालच देने वालों के झांसे में ना आयें वरना ठगी का शिकार हो सकते हैं। भोपाल पुलिस का कहना है कि ऑनलाईन साइटों पर जॉब के लिये रजिस्टेशन करने से पहले उन साइटों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।
जॉब देने वाली कम्पनी की सत्यता की जानकारी प्राप्त करें। अज्ञात मोबाईल न0 से जॉब के नाम पर आने वाले फर्जी कॉलों भी से सावधान रहें।कम्पनी के द्वारा दिये गये मेल आईडी व नोटिस के बारे में भी सहीह से जांच करें।
आप को बता दें कि ठगों द्वारा बेरोजगार लोगों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिऐ फोन किया जाता है जिसके बाद रजिस्ट्रेशन एवं विभिन्न प्रकार के प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसा लिया जाता है। नौकरी प्रदाय करने वाली कंपनियो को पैसा देने के पूर्व उसकी सत्यता एवं विश्वसनीयता की जांच करें एवं व्यक्तिगत जानकारी व ओटीपी किसी से भी सांझा न करें। किसी भी अंजान खातों में ऑनलाईन पैसे ट्रांसफर ना करें। भोपाल पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version