पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत तिरला की 52 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित पंच एवं सरपंचों को शपथ दिलाई गई. वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत तिरला में नव निर्वाचित पंच व सरपंच को शासन के आदेश पर संकल्प सभा का आयोजन कर पंचायत सभागृह में 4 जुलाई को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में ग्राम के सचिव कमलेश मुकाती ने सरपंच आरती पटेल उपसंरपंच कृष्णा चंपालाल एवं 20 वार्डो के पंचो को शपथ दिलाई एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक विश्ववास पांडे, दिनेश मोदी, वीरेंद्र पाटीदार, शुभम पटवारी, राजेश जैन, जीतू पाटीदार, विनोद पटेल, कमलेश पाटीदार, प्रदीप मंत्री, श्याम बाबा, राहुल जायसवाल, सावन मुंशी, सीताराम मुकाती, गोपाल पाटीदार, जय पाटिदार, योगेश मोदी, भारत स्वयंभू उपस्थित थे. कार्यक्रम में आभार ग्राम रोजगार सहायक बालकृष्ण ने माना।
उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी बगदीराम चौहान द्वारा दी गई है।
