जिलाधिकारी को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र मिले अनुपस्थित, अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एवं छात्र मिले अनुपस्थित, अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश | New India Times

उमेश प्रताप सिंह जिला अधिकारी द्वारा लगातार विभागों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कमी पाए जाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा दोपहर को नगर प्राथमिक विद्यालय (नवादा) का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में शिक्षक एवं छात्र अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और कार्रवाई के निर्देश दिए गए, विद्यालय में केवल 3 रसोईया मिली विद्यालय परिसर में ढेरों गंदगी व्यवस्थाएं देखकर डीएम का पारा हाई हो गया मौजूदा रोसैया ने जिला अधिकारी को बताया कि शिक्षामित्र प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय से जा चुकी है जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र की जांच करवा कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समय से पूर्व विद्यालय में अनुपस्थित रहना घोर निंदनीय है शिक्षा एक शिक्षाओं को बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा सिंह ने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा हेतु तय किए गए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा, सिंह कहाँ की अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version