बुरहानपुर में 15 अगस्त के मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर ने सौंपे दायित्व | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में 15 अगस्त के मुख्य समारोह की पूर्व तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर ने सौंपे दायित्व | New India Times

बुरहानपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। मुख्य समारोह 15 अगस्त, 2022 को नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री प्रदीप मिश्र, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम को आयोजन स्थल पर पेयजल व्यवस्था तथा साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की जायेंगी। मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कलेक्टर ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि, 15 अगस्त को अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित समय पर विधिवत रूप से ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से करें। इसके अलावा नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में जिले में हर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version