मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 में बुजुर्ग महिला देवकी बाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं आदिम जाति शाकाहारी बैंक सरकारी बैंक के पीछे विगत 65-70 वर्षों से यहां पर अपना जीवन यापन कर रही हूं, मेरा घर उतार में है तो ऊपर का पानी सीधे नीचे तरफ बारिश का बहते हुए आता है और घरों में घुसता है मेरा मकान मिट्टी का कच्चा मकान है मेरे घर में पूरी सीट आ गई है मेरा पीएम आवास में नाम आया है परंतु अभी तक मुझे उसका लाभ नहीं मिल पाया है गरीब बुजुर्ग महिला अकेली इस टूटे-फूटे मकान में अपना जीवन यापन कर रही है. पंचायत एवं शासन प्रशासन से मांग है कि पीएम आवास में नाम आने के बाद मुझको जल्द से जल्द मकान बनाने के लिए राशि मिले ताकि पीएम आवास के मकान का लाभ मिल सके.
