युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद अहमद अपने सैंकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद अहमद अपने सैंकड़ों साथियों के साथ ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता | New India Times

इटवा-बढ़नी रोड, वेलकम मैरिज हॉल के पास एक निजी कार्यालय पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद अहमद ने आज अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
नगर पंचायत इटवा संगठन प्रभारी अहसन जमील खान ने आम आदमी।पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया।
सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमील खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी नगर पंचायत इटवा का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी। आम जनमानस में आम आदमी पार्टी को लेकर उत्साह नज़र आ रहा है।
कांग्रेस छोड़ कर आने वाले सभी युवाओं का स्वागत करते हुए विधानसभा प्रभारी करम हुसैन ने कहा कि पार्टी निरन्तर बूथ स्तर की कमेटी बनाने में लगी हुई है। नगर पंचायत इटवा व बिस्कोहर में ग्राउंड लेवल पर काम तेज़ी से चल रहा है। भारी संख्या में युवा आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आये शमशाद अहमद ने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो जनसरोकारों की राजनीति करती है। आम आदमी से जुड़े हुए मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को गंभीरता से उठाती है और जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां बेहतर सुविधा दे रही है।
कार्यक्रम में फैसल खान, दिलीप कुमार, इरशाद अहमद, सुफियान, कुलदीप आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version