सिराली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को 100 डायल और महिला हेल्पलाइन  की दी जानकारी | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​सिराली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को 100 डायल और महिला हेल्पलाइन  की दी जानकारी | New India Timesशानिवार को थाना स्टाफ सिराली की सब इंस्पेक्टर कंचन सिंह ठाकुर, एएसआई कोशल दीक्षित , HC भगवान दास यादव के द्वारा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक एंव. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ग्राम खुदिया के शासकीय स्कूल में शाला के शिक्षकों की उपस्थिति में शाला के छात्र छात्राओं से बातचीत को डॉयल 100 , महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया गया एवं बालक बालिकाओं पर हो रहे अपराधों की जानकारी दी गई। ​सिराली पुलिस ने छात्र-छात्राओं को 100 डायल और महिला हेल्पलाइन  की दी जानकारी | New India Timesकिस तरह से पुलिस को घटना की सूचना दी जाए इसकी भी जानकारी दी गई। पुलिस हमारी मित्र है एवं बाल मित्र योजना की जानकारी दी गई। विद्यार्थयों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए। पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे बताया गया एवं शाला के मेधावी छात्रों को उपहार देकर प्रोत्साहित  किया गया। सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट बाटी गई एवं थाना प्रभारी , कंट्रोल रूम का नंबर सभी विद्यार्थियों को दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version