ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा: जिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर दर्ज कराया विरोध | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा: जिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर दर्ज कराया विरोध | New India Times

छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। अपने ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस ने अवगत कराया कि वर्तमान में केन्द्र शासित भाजपा सरकार शासकीय एजेंसियों को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इनमें से एक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी है, जो इन दिनों पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर काम कर रही है जो न्यायपूर्ण नहीं है। हमारे देश के इतिहास में यह पहली बार देखने में आ रहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार ईडी का उपयोग कर सच्चाई की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश जारी है, किन्तु कांग्रेस की अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन प्रस्तुत कर कर कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ दुर्भावनावश की जा रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार के दबाव में आकर शासकीय एजेंसी ईडी भाजपा सरकार की एजेंट के रूप में कार्य कर रही। विगत माह से आये दिन राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को बार-बार ईडी के कार्यालय में बुलाकर पूछताछ किया जाना न्यायोचित नहीं है। ईडी शासकीय संस्था होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के कहने पर काम कर रही है। इसका विरोध निरंतर कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली, समस्त राज्यों व जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों तक किया जा रहा है। क्योंकि वर्तमान में ईडी शासकीय संस्था तो है किन्तु वह निष्पक्ष कार्य करने में असमर्थ है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती गांधी को बार-बार ईडी के कार्यालय बुलाकर घण्टों पूछताछ किया जाना सम्पूर्ण महिला वर्ग का अपमान है।

विदित हो कि 21 जुलाई 2022 को भी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था। करीब तीन घण्टे की पूछताछ के बाद उन्हें दोबारा 25 जुलाई को उपस्थित होने के लिये कहा गया है। इस तरह बार-बार बुलाने से सिद्ध होता है कि प्रवर्तन निदेशालय जांच नहीं प्रताडि़त कर रहा है। किन्तु उनकी प्रताडऩा से ना तो हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी डरने वाली है और ना ही कांग्रेस का सच्चा सिपाही। अन्याय के खिलाफ कांग्रेस ने पहले भी अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाई है। आगे भी यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। जिला कांग्रेस ने राज्यपाल से विनम्र आग्रह किया है कि सरकार के दबाव में आकर ईडी की जो कार्रवाईयां द्वेषपूर्ण तरीके से जारी है उसे रोका जाए अन्यथा आने वाले दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे।

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, शहर कांग्रेस समन्वयक आनंद बक्षी, चन्द्रभान देवरे, पप्पू यादव, सोनू मागो, एकलव्य याहके, अर्जुन बघेल, बंटी सक्सेना, जित्तू चौहान, टिंकू राय, राम शर्मा, शरद नामदेव, साजिद खान, अम्बर दहाड़े, आरिफ ठाकुर, दीपू रजक, दीपक यादव, जीत पवार, शिवम नारंग, गुंजन शुक्ला, कुन्नू सोनी, नितिन उपाध्याय, विजय पाटिल, प्रमोद यादव सहित समस्त प्रकोष्ठ, विभाग एवं कांग्रेस के समस्त संगठनों के प्रभारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version