पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजीव यादव एवं जिला संगठन के नेतृत्व में बदनावर व मांडव नगर पंचायत परिषद के चुनाव में विजयश्री हासिल की है। बदनावर की कुल 15 वार्ड में से 10 पर भाजपा 4 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आये हैं। इसी प्रकार मांडू नगर परिषद के चुनाव में कुल 15 वार्डो में से भाजपा के उम्मीदवार 11 वार्डो में जीतकर आये है और 04 वार्ड में ही कांग्रेस के उम्मीदवार जीते जबकि कुल 15 वार्ड में से 11 वार्ड में भाजपा व 4 वार्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी घोषित हुये है।
आपको बता दें कि मंत्री श्री राजवर्धन सिंह द्वारा बदनावर में जो विकास कार्यों की गंगा बहाई है और मांडव नगर परिषद में पूर्व अध्यक्ष मालती जयराम गावर के नेतृत्व में भाजपा की परिषद थी और पुनः जयराम गावर के नेतृत्व में ही भाजपा के उम्मीदवार 10 वार्डो में जीतकर आये हैं और भाजपा की दोनों जगह पुनः परिषद बनने जा रही है।
नगरीय निकाय चुनाव में समूचे प्रदेश सहित जिले के बदनावर और मांडव नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होने पर भाजपा जिला संगठन द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय पर विजयोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और भाजपा के विकास की जीत हैं, मांडव नगर परिषद में जीत श्रीमती मालती जयराम गावर द्वारा किये गये विकास कार्यो की जीत है। हमारे देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिला संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जीत है। नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए संगठन के द्वारा जो निर्देश मिलेंगे उसी अनुसार ही परिषद का गठन होगा। भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि निर्णय लेता है, उन्होंने कहा कि आगामी जिला पंचायत और जनपद पंचायत में भी स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे । यह समूचे भाजपा संगठन के नेताओं की जीत है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बदनावर व मांडव नगर के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मतदाताओं ने जो विश्वास हम पर किया है और जीत दिलाई है उस पर हम विकास कार्य करके हम खरे उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री सन्नी रिन, भाजपा वरिष्ठ नेता शेखर यादव, जिला उपाध्यक्ष नजमु बोहरा, विकास मेहरवाल, धार नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, बदनावर नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष पायल गोयल, दीपक पंवार, आशीष गोयल, विवेक गौड़, शांतिलाल सिर्वी, शिव पटेल, महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष महेश बोडाने, उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, विपुल चोपड़ा, हेमेन्द्र बोरदीया, नगर मंत्री राजेंद्र राठौड़, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकित भावसार, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र रावल, अंकित जैन, पर्वत सूर्यवंशी, अनिल गहलोत, पूर्व पार्षद छगन परमार , उमेश हाण्डीवाला, भय्यूराम, राहुल परमार, शांतिलाल शर्मा, योगेश देवडा, चंचल पालोडीया, वरदान तिवारी उपस्थित रहे.
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी है।
