मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आज से खाद्य सामग्री अनाज आटा दाल चावल दही पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री पर 5 फ़ीसदी जीएसटी वसूला जा रहा है जिससे खाद्य सामग्रियों की कीमतों में उछाल आ चुका है. वहीं आम इंसान की रसोई का बजट डामाडोल हो रहा है. महंगाई के दौर में जीवन यापन करना लोगों का मुश्किल हो गया है. आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया महामारी के बाद से जैसे-तैसे लड़खड़ाते हुए संभल रहे आमजन फिर जनता पर महंगाई का पहाड़ टूट रहा है. वैसे तो रोजगार भी ठप पड़े हैं जिसके चलते गरीब मध्यम वर्गीय परिवार का ऐसे में गुजारा कैसे होगा साथ ही मजदूर जो कि अपनी मजदूरी करके आज के दौर में एक दिन और कुछ हाजिरी में पूरे दिन मेहनत करके कमाता है उनका भी गुजर बसर कैसे होगा इस चिंता के विषय में आम जनता सोच में डूबी हुई है.
