पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, पटना द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT; ​पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, पटना द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन | New India Timesसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की प्रमुख मीडिया इकाई, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना द्वारा नालंदा जिले के बिहार शरीफ में आज 22 जुलाई, 2017 को क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला  “वार्तालाप” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन नालंदा के  उप विकास आयुक्त, श्री कुंदन कुमार, पीआईबी, पटना के निदेशक श्री दिनेश कुमार, उप निदेशक श्री अफरोज आलम, जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमाशंकर प्रसाद, श्री फारूख नदीम, श्री रामविलास प्रसाद तथा दीपक विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में नालंदा जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ अनुमंडल और प्रखंड स्तर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।​पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, पटना द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन | New India Timesउद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नालंदा के उप विकास आयुक्त, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि पत्रकारों को अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक व्यवहार अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सशक्तीकरण व भलाई के लिए आवश्यक है कि मीडिया सकारात्मक सोच की शक्ति का वरण करे। उन्होंने जिले में चल रही मनरेगा सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्थानीय पत्रकारों की ओर से मिलने वाले निरंतर सहयोगात्मक अप्रोच को सराहा और इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व विषय प्रवेश संबोधन के दौरान पीआईबी, पटना  के निदेशक श्री दिनेश कुमार ने कहा कि सूचना को समाचार में तब्दील करने की कला ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद पत्रकारों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसकी सफलता में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है।  उन्होंने यह भी कहा कि इंसान ही ऐसा जैविक समुदाय है जो चेतनाओं से युक्त है लेकिन इस बात की महत्ता इसमें है कि प्रकृति प्रदत इस लाभ का कैसे सदुपयोग किया जाए।

इससे पूर्व पीआईबी, पटना के उप निदेशक श्री अफरोज आलम ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से क्षेत्रीय व ग्रामीण मीडिया और पीआईबी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की कोशिश की जा रही है ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।

कार्यशाला के विशिष्ठ अतिथि पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि पत्रकारिता बदलाव के दौर से गुजर रहा है तथा इसमें जहां एक ओर सकारात्मकाता को बोध हुआ है तो कुछ हद तक पतन भी। बदलते इस दौर में तकनीकी सहयोग से पत्रकार अधिकतम और सुदूर क्षेत्र से भी खबरें ला पा रहे हैं लेकिन पत्रकारिता में व्यवसायिकता की सोच में वृद्धि ने इसे नुकसान भी पहुंचाया है। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता तथा पत्रकार के सामने मौजूद चुनौतियों तथा अवसरों पर भी राय रखी।​पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, पटना द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन | New India Timesकार्यशाला के तकनीकी सत्र को प्रभात खबर के रामविलास प्रसाद, जी न्यूज के दीपक विश्वकर्मा, बिहार अभ्युदय पत्रिकाके संपादक श्री रजनीकांत, आजतक के रंजीत सिंह, एनडीटीवी  के श्री रविरंजन जबकि खुले सत्र को एबीपी न्यूज के श्री राजीव कुमार ने संबोधित किया।

उद्घाटन सत्र के दौरान सूचना सहायक श्री पवन कुमार सिन्हा द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से प्रतिभागी मीडियाकर्मियों को पीआईबी के मुख्य कार्यों, प्रणालियों, संगठनात्मक संचरना, विशेष सेवाओं, पीआईबी की वेबसाईट इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई।

समापन सत्र के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यशाला के आयोजन, महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में अपने विचार लिखित फीडबैक के रूप में पीआईबी, पटना को सौंपे।

इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एलिट गार्डेन रेस्टोरेंट, बाबुरबन्ना, सोहसराय,बिहारशरीफ में किया गया। बिहार में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का यह 7वां आयोजन है। इससे पूर्व यह नवादा, गया, मुजफ्फरपुर, आरा, कैमूर तथा औरंगाबाद जिलों में आयोजित किया जा चुका है।

By nit

Exit mobile version