ईदुल अजहा का त्योहार आपस में मिल कर मनाएं: हैदर अली | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

ईदुल अजहा का त्योहार आपस में मिल कर मनाएं: हैदर अली | New India Times
अरशद आब्दी, NIT ब्यूरो चीफ, झांसी

हैदर अली एक्टर ने बताया कि बकरीद का त्योहार आपस में मिलकर मनाएं, इस दिन सारी पुरानी बातें भूलकर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बकरीद का त्योहार मनायें। हैदर अली एक्टर ने बताया कि आप जो कुर्बानी के लिए बकरा ले कर आते हैं वो हलाल के पैसों यानी अपनी मेहनत के पैसों से लेकर आयें न कि वो पैसे चोरी के हों, या किसी से उधार लिए हों या फिर जुए में जीते हों क्योंकि कुर्बानी अपने मेहनत के पैसों से ही क़ुबूल होती है। हैदर अली ने बताया कि ये देखकर बकरा न लायें की हमारे पड़ोसी ने 20 हज़ार का बकरा लिया है तो हम 25 हज़ार का बकरा लायें बल्कि साफ नियत से और अपने बजट के हिसाब से बकरा लायें।हैदर अली ने बताया कि कुर्बानी का गोश्त सबमें बराबरी से बांंटे इसमें अपना पराया न करें। साफ नियत से कुर्बानी करने और सबको बराबरी से गोश्त बांटने वालों की अल्लाह कुर्बानी कुबूल करता है। हैदर अली ने बताया कि बकरीद पर कुर्बानी के साथ साथ बकरीद की नमाज़ भी टाइम से पढ़ें।

By nit

Exit mobile version